अगर आप भी, बिहार के 12वीं या 10वीं के छात्र है, और 2027 में आपका Bihar Board का Exam होने वाला है, और Bihar Board Exam 2027 के Registration का Last Date जानना चाह रहे है, तो आप सही आर्टिकल पर आएं,
आज के इस आर्टिकल में, Bihar Board Exam 2027 Registration Last Date, Bihar Board Class 10, 12 Registration 2027 के लिए Apply कैसे करें, Bihar Board Exam 2027 Registration के Official Websites कौन सा, सब की चर्चा आज के इस आर्टिकल में होगी | जो भी जानकारी मैं बता रहा हूँ, वो जानकारी board के अपने ऑफिसियल पोर्टल exam.biharboardonline.org पर जारी विज्ञप्ति से ली गई है।
Table of Contents
Bihar Board Exam 2027 Registration की Last Date क्या है ?
Bihar Board Exam 2027 Registration की Last Date 16 सितम्बर 2026 है, वो चाहे 12वीं क्लास के बच्चे हो, या 10वीं क्लास के बच्चे, Bihar Board Class 12 Registration date, 25 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी और 16 सितम्बर 2027 Registration की अंतिम तारीख है, उसी प्रकार Bihar Board Class 10 Registration Date भी 25 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी और Bihar Board Class 10 Registration Date का Last Date भी 16 सितंबर 2026 है|
Bihar Board 2027 Registration के कितने चरण हो चुके हैं
| Stage | Period | Who it was for |
| Original Board Registration | सितंबर 2025 (session 2025-27) | जो Students उस समय Class 9 या Class 11 में थे |
| Special Registration | 13-22 जुलाई 2026 | जिनका पहले registration छूट गया था |
| Final/Extended Registration | 18-22 अगस्त 2026 | Late fee के साथ आखिरी मौका |
| Exam Application Form | 25 अगस्त-16 सितंबर 2026 | सभी eligible Matric व Intermediate Students (अभी चालू) |
तो वैसे छात्र, जिनका जुलाई में Registration नहीं करा पाएं, और बाद में वो अगस्त में भी नहीं करा पाएं थे, उनके लिए, 25 अगस्त से 16 सितम्बर Last Registration Date है, इसके बाद सरकार मतलब बिहार सरकार अब और Extend नहीं करेगी |
Bihar Board Class 10, 12 Registration 2027: How to Apply?
बिहार बोर्ड क्लास 10th और 12th के Registration के लिए निम्नलिखित स्टेप अपनाएं –
- Student अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क करें और जरूरी documents जमा करें
- स्कूल online form भरकर आवश्यक documents अपलोड करता है
- Passport size photograph, हस्ताक्षर की scanned copy, Aadhaar details, bank passbook की जानकारी और APAAR ID जैसे documents तैयार रखें
- Dummy card पर signature करके उसकी scanned copy अपलोड करनी होती है
- स्कूल जानकारी verify करके form final submit करता है, तभी registration पूरा माना जाता है
Bihar Board Class 10, 12 Registration 2027 Fee
Intermediate (Class 12) के regular category Students के लिए कुल परीक्षा का शुल्क 1,430 रुपये तय किया गया है, और यह जानकारी board की आधिकारिक विज्ञप्ति संख्या P.R. 193/2026 पर आधारित है, जो intermediate.biharboardonline.com से जारी हुई थी, वहीं अगस्त वाली special registration विंडो के लिए regular category की फीस 450 रुपये और independent category की फीस 580 रुपये बताई गई थी, जिसमें online application fee, data entry fee और late fee शामिल था,
Dummy Registration Card 2027 और Correction bihar board
Dummy Registration Card जारी किया जाता है, अगर किसी छात्र के माता के नाम, पिता के नाम, या किसी भी प्रकार का कोई अशुद्धि हो, वो इसके द्वारा सही करवा लें, उसमें Correction करवा लें, BSEB ने Dummy Registration Card 25 जुलाई 2026 को जारी किया था और शुरुआत में इसमें correction की last date 14 अगस्त 2026 रखी गई थी, लेकिन बाद में board ने इसे अब और बढ़ाकर 16 सितंबर 2026 कर दिया, यानी इसका मतलब यह कि अब यह exam form की डेडलाइन के साथ ही खत्म हो रही है।
Bihar Board Exam 2027 Registration Official Websites
Bihar Board Exam 2027 से जुड़ा कोई भी जानकारी लेना हो, या Registration करना हो, तो उनके लिए इन वेबसाइट पर जा सकते है –
- biharboardonline.org / biharboardonline.com — मुख्य वेबसाइट
- secondary.biharboardonline.org — Matric (Class 10) registration
- intermediate.biharboardonline.com — Intermediate (Class 12) registration
- exam.biharboardonline.org — Exam application form 2027
Bihar Board Exam Date 2027 for 12th
BSEB Exam Registration की अंतिम तारीख तो तय कर दी है, लेकिन अभी तक Bihar Board 2027 का Exam Date का घोषणा नहीं किया है, वो Bihar Board 12th Class का एग्जाम हो, या Bihar Board 10th Class का Exam हो, अभी तक Bihar Board Exam Date 2027 announce नहीं किया गया है |
FAQs
Bihar Board Exam 2027 Registration की असली last date क्या है?
Exam application form भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 है, और fee जमा करने की last date 15 सितंबर 2026 है,.
यह registration किसके लिए है?
यह उन सभी regular और independent Students के लिए है जिनका session 2025-27 में मूल registration पहले ही हो चुका है और जो Matric या Intermediate Annual Examination 2027 में बैठने के योग्य हैं।
आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी होगी?
Student अपने स्कूल से संपर्क करें, जरूरी documents दें, स्कूल online form भरकर verification के बाद उसे submit करता है तब आपकी प्रक्रिया पूरी हो जायेगी,
फीस कैसे जमा होगी?
पूरी फीस सिर्फ online माध्यम से, स्कूल के जरिए जमा होती है। आप BSEB के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर के, Fee देख लें, और उस हिसाब से, अपने स्कूल में वो राशि दे दें,
अगर 16 सितंबर 2026 तक फॉर्म नहीं भरा तो क्या होगा?
इसके बाद Bihar board आवेदन स्वीकार नहीं करेगा, इंतजार करने के बजाय अभी अपने स्कूल से confirm कर लें कि आपका फॉर्म और fee payment पूरा हो चुका है। और किसी भी हाल में, इस बार अपना Bihar Board Exam के लिए Registration करवा लें |
Conclusion
तो अंत में बात यही है, कि यह अंतिम Deadline है, Bihar Board Exam 2027 Registration के लिए, तो देर न करें , अपने जो भी विद्यालय में है, वहां सारे डॉक्यूमेंट ले जाएँ, और अपना Registration करवा लें |


