Railway Recruitment Board ने 7 सितम्बर 2026 को RRB Group D की Answer Key की जारी की थी, और उसपे ऑब्जेक्शन देने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026 थी, तो RRB Group D 2026 का Result 15 सितम्बर के बाद आएगा| जानकारों की माने तो RRB Group D का रिजल्ट अक्टूबर 2026 के आसपास आ सकता है।
Table of Contents
RRB Group D Result 2026 का रिजल्ट अभी आया है या नहीं ?
इन्टरनेट पर बहुत सारे ऐसे वेबसाइट है, जो यह लिख रहे है, RRB Group D 2026 Result Out, जबकि सच्चाई यह है कि आज के इस डेट आर्टिकल लिखने तक, यानी 12 सितम्बर 2026 तक रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है, RRB Group D का परीक्षा 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक कुल 16 दिन में, कई shift में हुई थी उसके बाद सितंबर को answer key और आपकी response sheet आई। अब objection window खुली है, जो 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे बंद हो जाएगी। तो 15 सितम्बर के बाद ही, RRB Group D का रिजल्ट आएगा |
इस बार RRB Group D 2026 में कितने पद है?
इस बार यानी CEN 09/2025 की भर्ती कुल 22,195 पदों के लिए है। ये Level-1 के पद हैं, आप 7th Pay Commission के Pay Matrix देख सकते है, जैसे Postman, Track Maintainer, और अलग-अलग विभाग के Assistant जैसे पद, इनकी शुरुआती basic pay 7th Pay Commission में ₹18,000 है, 8th Pay Commission में सैलरी बढ़ने की सम्भावना है Fitment Table के अनुसार ही सब कुछ होगा, , इस RRB Group D 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन 30 जनवरी 2026 को आया था, और इसके लिए करीब 52 लाख से ज़्यादा लोगों ने form भरा था,
RRB Group D 2025 में 32,438 पदों पर भर्ती हुई थी, RRB Group D 2025 जिसकी परीक्षा नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक हुई थी और उसका रिजल्ट 1 जुलाई 2026 को आ चुका है।
RRB Group D का रिजल्ट कब तक आएगा? अब तक क्या-क्या हुआ
अभी तक Railway Board ने रिजल्ट की कोई पक्की तारीख घोषित नहीं की है लेकिन जैसा कि ऊपर ही मैंने बताया कि अक्टूबर महीने में RRB Group D 2026 Result आ सकता है, objection और normalization के बाद अक्टूबर 2026 के आसपास रिजल्ट आ सकता है। नीचे मैंने पूरा एक timeline बनाया हुआ है, कि RRB Group D 2026 में कब क्या हुआ था ?
| चरण | तारीख |
| नोटिफिकेशन जारी | 30 जनवरी 2026 |
| CBT परीक्षा | 3 – 25 अगस्त 2026 |
| Answer key जारी | 7 सितंबर 2026 |
| Objection की आखिरी तारीख | 15 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे) |
| रिजल्ट (अनुमानित) | अक्टूबर 2026 के आसपास |
RRB Group D 2026 का रिजल्ट कहाँ और कैसे चेक करें ?
रिजल्ट जो है, वो हर zone (RRB region) के लिए अलग-अलग PDF में आता है, यानी कि आपने जिस RRB से form भरा है, उसी की website पर आपका रिजल्ट मिलेगा, जब RRB Group 2026 का रिजल्ट को आप निम्नलिखित स्टेप के द्वारा चेक कर सकते है ?
- अपनी region की RRB website खोलें (जैसे rrbcdg.gov.in) या rrb.digialm.com पर जाएँ।
- “CEN 09/2025 Level-1 Result” वाले link पर क्लिक कीजिये, फिर
- जो PDF खुले, उसमें Ctrl+F दबाकर अपना roll number खोज लीजिये,
- अगर roll number list में है, तो समझिए आप PET के लिए pass हैं
RRB Group D 2026 कट ऑफ कितनी जा सकती है?
RRB Group D में पास होने के लिए, कम से कम UR/EWS को 40%, और OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)/SC/ST को 30% अंक चाहिए।
अब जहाँ तक Cut Off का सवाल है, तो यह हर zone और हर category के लिए अलग होती है और यह normalized marks पर बनती है।
RRB Group D 2026 रिजल्ट के बाद क्या होगा?
जैसा कि आपको पता है कि RRB Group D की जो लिखित परीक्षा 3 से 25 अगस्त 2026 तक हुई थी, वह इसी CBT मोड में हुई — यानी पेन-पेपर पर नहीं, बल्कि कंप्यूटर स्क्रीन पर सवाल आते हैं और आप माउस से जवाब चुनते हैं। CBT का जो रिजल्ट होगा, वो सिर्फ पहला पड़ाव होगा, इसके बाद में, आगे के चरणों में उन्हें बुलाया जाएगा, पूरा जो प्रोसेस है, कि RRB Group D 2026 के रिजल्ट के बाद क्या होगा, वो मैंने Data table में बता दिया है, आप समझ लीजये –
| क्रम | चरण | इसमें क्या होता है |
| 1 | CBT रिजल्ट | परीक्षा का रिजल्ट। cut off पार करने वाले उम्मीदवार अगले चरण के लिए चुने जाते हैं |
| 2 | PET (शारीरिक टेस्ट) | दौड़ और शारीरिक फिटनेस की जाँच। सिर्फ़ pass या fail होता है। पदों से करीब तीन गुना उम्मीदवार बुलाए जाते हैं |
| 3 | DV (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) | आपके 10वीं, जाति, और बाकी सभी original सर्टिफिकेट की जाँच |
| 4 | Medical Examination | शारीरिक और मेडिकल फिटनेस की जाँच |
| 5 | Final Merit List + Joining | ऊपर के सभी चरण पास करने के बाद अंतिम लिस्ट बनती है और नौकरी मिलती है |
FAQ
RRB Group D रिजल्ट 2026 कब आएगा?
अभी पक्की तारीख नहीं है। Objection 15 सितंबर तक चलेगा, उसके बाद अक्टूबर 2026 के आसपास RRB Group D की रिजल्ट आने की उम्मीद है।
रिजल्ट चेक करने के लिए क्या चाहिए?
Zone-wise PDF में तो सिर्फ़ roll number से नाम खोजा जाता है। आपको अपने marks और scorecard के लिए registration number और date of birth से login करना होगा, फिर आप अपना रिजल्ट देख सकते है|
क्या रिजल्ट सभी zone का एक साथ आएगा?
हर RRB अपना रिजल्ट अलग बनाता है, इसलिए अलग-अलग zone के रिजल्ट कुछ दिन आगे-पीछे भी आ सकते हैं। लेकिन अक्टूबर नवम्बर महिना तक सब आ ही जाएगा|
RRB Group D में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
कम से कम UR/EWS को 40% और OBC-NCL/SC/ST को 30%
रिजल्ट के तुरंत बाद क्या करना है?
अपना scorecard download करके रखें, PET की तैयारी शुरू कर दें, और सारे original documents संभाल के अभी से रख लीजिये,
तो अंत में बात यही है कि RB Group D (CEN 09/2025) का रिजल्ट अभी नहीं आया है, बस answer key का चरण चल रहा है। 15 सितंबर के बाद final answer key और normalization होगा, फिर 22,195 पदों के लिए zone-wise रिजल्ट आएगा, संभवतः अक्टूबर 2026 के आसपास। RRB Group D के रिजल्ट के हमेशा Official Website पर ही विश्वास करें, जैसे ही रिजल्ट आता है, इस आर्टिकल को अपडेट कर दूंगा |
