NDF / SNDF Recruitment 2026, Google में ट्रेंड कर रहा है, लोग यह जानना चाह रहे है कि NDF SNDF की कितने पदों के लेकर के Vaccancy निकली है, क्या 10वीं पास भी, Nationalist Detective Force / SNDF Support Services Pvt. Ltd के लिए अप्लाई कर सकते है क्या ? Apply करने के लिए कितना फीस देना होगा, और सबसे से ज़रूरी सवाल, कि क्या NDF SNDF में जो Rectruitment होगा वो, सरकारी नौकरी होगी, यह NDF / SNDF कोई प्राइवेट संस्था है, इन सब सवालों का जवाब आज के इस आर्टिकल में हम लोग जानने का कोशिश करेंगे |
Table of Contents
NDF SNDF Recruitment 2026 आख़िर है क्या?
तो recruitment.ndfdetective.in और sndfndf.com जैसी वेबसाइट की माने तो, 8710 पदों के लिए, General Duty – Male Candidates जो होंगे, और जिनकी उम्र जो होगी, वो 18 से 31 साल के बीच में होगी, वो NDF SNDF के लिए अप्लाई कर सकते है, 20 August 2026 को, Online Application स्टार्ट हुआ था, तो NDF SNDF Recruitment 2026 के लिए आप अप्लाई कर सकते है | लेकिन कुछ बातों का आपको ध्यान रखना है, जो कि मैं नीचे के पॉइंट में बता रहा हूँ,
- यह भर्ती प्राइवेट कंपनी के लिए है, Nationalist Detective Force / SNDF Support Services Pvt. Ltd. कोई सरकारी संस्था नहीं है|
- Apply करने के लिए, 799 रूपये का फीस माँगा जा रहा है, जो कि Non-Refundable होने वाला है, तो ध्यान से अप्लाई करें, मौज-मस्ती के लिए अप्लाई नहीं करना है|
क्या NDF/SNDF सरकारी नौकरी है?
बिलकुल भी नहीं, NDF/SNDF का फुल फॉर्म ही अगर आप देखंगे, तो “NDF – Private Investigation & Security Services India, मतलब इनके नाम में ही प्राइवेट है, तो यह सरकारी तो बिलकुल भी नहीं है, और ठीक उसी प्रकार SNDF का फुल फॉर्म अगर आप देखेंगे तो SNDF Support Services Pvt. Ltd. यानी दोनों के नामों में Private है, तो यह NDF/SNDF में जो भी Recruitment होने वाला है, वो सरकारी तो नहीं होने वाला है|
NDF SNDF Recruitment 2026 – Vacancy, Salary, Age Limit और Qualification
| Information | Details (as claimed) |
| Total Vacancies | 8,710 |
| Post | General Duty — Male candidates only |
| Qualification | 10th pass |
| Age Limit | Approx. 18–31 years |
| Salary | Varies across videos — no official/verified source |
| Official Notification | No — not found on any .gov.in website |
| Status | Private company recruitment |
NDF Recruitment 2026 Apply Online
NDF Recruitment 2026 में अप्लाई करने के लिए, निन्मलिखित तरीका को अपनाएं
- उनके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ
- उसके बाद में Mobile नंबर से लॉग इन हो जाएँ, मतलब पहले आपको Sign up करना होगा, तो sign up करके लॉग इन हो जाएँ, उसके बाद में
- आप जो भी डिटेल्स मांगी जायेगी, जैसे aadhar card, pan card, वो सब fill कर दें और उसके बाद में उनका जो Terms of Condition होगा, उससे Agree हो जाएँ
- फिर 799 रुपया का Non-Refundable payment कर दें,
- बस हो आया आपका NDF Recruitment 2026 के लिए Online Apply
NDF SNDF Recruitment 2026 Selection Process
NDF SNDF Recruitment 2026 selection process में इन्टरनेट पर पर तो कोई Verified डाटा तो नहीं है कि इसका Selection कैसा होगा, ऐसा इसलिए भी है कि यह कोई सरकारी भर्ती नहीं है, असली सरकारी भर्तियों (जैसे SSC GD या Army Agniveer) में हर चरण — written exam, physical test, medical और merit list — official notification में साफ़ लिखा होता है। यहाँ ऐसा कोई notification है ही नहीं।
कंपनी की अपनी terms & conditions page पर selection को लेकर जो मिलता है वो नीचे मैं बता दे रहा हूँ, ताकि आप भी देख लें और पूरा समझ लें कि आपको अप्लाई करना भी है या नहीं –
- उम्मीदवार को assessment/examination center पर तय समय से कम-से-कम 120 मिनट पहले पहुँचना होगा, ऐसा ये लोग बता रहे है,
- Center में mobile phone या कोई electronic gadget ले जाना मना है, और अनुशासन ज़रूरी है। उसके बाद में,
- सबसे अहम — apply करते समय ₹799 फीस, और “selection के बाद” अलग से training fee ली जाएगी और यह दोनों जो है वो non-refundable है,
FAQ
क्या NDF SNDF Recruitment 2026 सरकारी नौकरी है?
NDF SNDF सरकारी नौकरी नहीं है, यह “SNDF Support Services Pvt. Ltd.” नाम की एक प्राइवेट security/detective कंपनी की भर्ती है। इसका किसी सरकारी बल या विभाग से कोई भी संबंध नहीं है।
क्या NDF SNDF की ₹799 फीस भरनी चाहिए?
यह फीस non-refundable है और selection के बाद अलग “training fee” भी माँगी जा रही है। तो ध्यान पूर्वक ही सब कुछ करें|
NDF SNDF Sarkari Result या official portal पर क्यों नहीं है?
क्योंकि यह सरकारी भर्ती है ही नहीं। सरकारी भर्तियाँ .gov.in website और employment news पर आती हैं;, यह केवल private website और सोशल मीडिया पर ही है चूँकि यह प्राइवेट भर्ती है, इसलिए भी |
10वीं पास के लिए असली सरकारी भर्ती कौन सी है?
Indian Army Agniveer, SSC GD Constable और राज्य पुलिस constable भर्तियाँ 10वीं/12वीं पास के लिए असली, सरकारी विकल्प हैं। इनकी जानकारी official .gov.in sites पर देखि जा सकती है, और NDF SNDF भी 10वीं पास का ही मांग रहा है लेकिन यह Private नौकरी है|
तो अंत में यही बात मैं बोलूँगा कि NDF/SNDF Recruitment 2026 को लेकर सबसे बड़ी ग़लतफ़हमी यही है कि लोग इसे सरकारी भर्ती समझ रहे हैं लेकिन सच यह है कि यह एक प्राइवेट कंपनी की भर्ती है, जो apply करने के लिए ₹799 और selection के बाद अलग फीसभी आपको देना है, जो कि non-refundable होने वाला है, तो जो भी करें, ध्यान से करें





