---Advertisement---

Bihar Polytechnic Best Colleges 2026 List | Based on 2026 Real Ranking

Published on: September 10, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

यह BCECE Board यानी Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board  जो polytechnic, medical, engineering जैसे कोर्स के entrance exam करता है, 29 अगस्त 2026 एक seat matrix जारी किया, जिसके अनुसार, हर 100 में से 86 सीटें खाली है, यह आंकड़ा, Bihar के Private Polytechnic Colleges के है, और ये Mop-Up Round 2 की बात हो रही |

तो अब सीटें तो बहुत बची हुई है, Private Polytechnic Colleges में, लेकिन अब बात आता है, इन Colleges में से, Best Private Polytechnic Colleges In Bihar कौन-सा है, Official Fill rate list के अनुसार, आज के इस आर्टिकल में हमलोग, इसकी चर्चा करेंगे |

बिहार में private polytechnic की संख्या कितनी है ?

इन्टरनेट पर वैसे देखें, तो कई प्रकार के नंबर है, कोई 20 बताता है, तो कोई 40, तो कोई और दूसरा नंबर देता है, लेकिन हम ऐसे रैंडम नंबर नहीं बतायेंग, हम DCECE में जितने colleges, Private Polytechnic Colleges Listed है, उस ऑफिसियल डाटा पर ही विश्वास करेंगे, तो

BCECE Board के DCECE (PE) 2026 seat matrix में private polytechnic की संख्या ठीक 14 है। तो इसका मतलब है कि बिहार में Private Polytechnic Colleges की संख्या 14 है|

Top 10 private polytechnic — official fill rate के हिसाब से

RankCollegeDistrictTotal SeatsFilledFill Rate
1GEMS Polytechnic CollegeAurangabad30017558.3%
2Netaji Subhash Institute of Polytechnic, BihtaPatna3009431.3%
3Ganga Memorial College of Polytechnic, HarnautNalanda3608323.1%
4Aryabhatt PolytechnicGaya3003712.3%
5Sir BD Singh Institute of Technology, GaurichakPatna3604412.2%
6Mamta Institute of EducationSiwan3603710.3%
7Sityog Institute of PolytechnicAurangabad330319.4%
8Gyansarover Institute of Mgmt & Technology, BikrampurPatna360277.5%
9J.P.I.T., BiharsharifNalanda300227.3%
10Vidya Education Group, MasaurhiPatna300227.3%

किन branch में इस साल एक भी student नहीं आया

  • Jamui Polytechnic, Electrical — 60 में से 60 खाली
  • Kinesis Institute, Masaurhi, Electrical — 60 में से 60 खाली
  • Ganga Memorial, Harnaut, Electronics — 30 में से 30 खाली
  • Sityog Aurangabad, Fire Technology & Safety — 30 में से 30 खाली
  • Gyansarover, Bikrampur, EV Technology — 30 में से 30 खाल
  • Private Polytechnic Colleges में कितनी rank पर कौन सा college मिलता है

कितनी rank पर कौन-सा कॉलेज मिलता है?

CollegeBranchOpening RankClosing Rank
J.P.I.T. NalandaCivil6,5851,00,345
Netaji Subhash, BihtaCivil7,48989,404
Sir BD Singh, PatnaComputer Science10,96197,220
GEMS AurangabadCivil11,85580,980
Aryabhatt GayaCivil12,91561,930
Mamta SiwanMechanical34,24798,308

अब इसकी तुलना अगर सरकारी कॉलेजों से किया जाएँ, तो G.P. Patna-7 की Computer Science 1,118 rank पर बंद हुई थी और  G.P. Muzaffarpur की CSE 2,060 पर, तो  ज़्यादातर सरकारी polytechnic में UR closing rank 10,000 से 15,000 के बीच रही। जबकि Private में closing rank एक लाख के पार चली गई है,


बिहार के Private Polytechnic Colleges में Admission से पहले किन बातों का ध्यान रखें ?

बिहार के Private Polytechnic Colleges में Admission लेने से पहले जिन बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए उनमें से –

  1. AICTE की मजूरी – AICTE दिल्ली की एक सरकारी संस्था है औरवही तय करती है कि कोई कॉलेज diploma पढ़ा सकता है या नहीं। इस मंजूरी का हर साल Renewal होता है, आप जी भी कॉलेज में Admission ले रहे है, उनसे पूछिए कि इस साल AICTE है आपके पास ? आगे जब आप नौकरी के अप्लाई करेंगे तो, तो आपके डिग्री में देखा जाएगा, यह कॉलेज, AICTE से मान्य है या नहीं |
  2. SBTE Bihar से जुड़ा है या नहीं – SBTE यानी State Board of Technical Education, पटना। बिहार में diploma की परीक्षा जो है, वो यही बोर्ड लेता है और यही marksheet भी देता है। अगर कॉलेज SBTE से जुड़ा नहीं है, तो फिर आपके डिग्री का कोई मतलब नहीं रह जाता है|
  3. बच्चों की संख्या – न लीजिए Electrical branch में सिर्फ 5 बच्चे हैं — तो कॉलेज उस branch के लिए अलग teacher क्यों रखेगा? Lab क्यों चलाएगा? इस साल कई कॉलेजों की पूरी branch खाली रह गई। खाली class का मतलब,पढ़ाई अधूरी। तो इसका ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है, बच्चो की संख्या आपको पता होनी ही चाहिए |

तो जब भी बिहार के Private Polytechnic Colleges को चुने, इन बातों का ध्यान अवश्य रखें, एक चीज़ मैं ऊपर के पॉइंट में बताना भूल गया, वो यह है कि वेबसाइट पर कई बार क्या होता है, कॉलेज, दूसरा फोटो दिखाते है, और वहां जाने पर दूसरा ,तो इसका ध्यान यह रखना है कि आप खुद कॉलेज जाकर वहां का देखें, Hostel का कमरा देखिए, lab में जाकर देखिए कि machine चालू हालत में है या धूल जमी है, classroom देखिए। और वहाँ पढ़ रहे किसी senior छात्र से दो मिनट बात कर लीजिए। जो सच है, वो वही बताएगा।

FAQs

DCECE 2026 की mop-up round-2 की reporting कब है?

Board की 29 अगस्त 2026 की अधिसूचना के अनुसार allotment order 9 से 12 सितंबर तक download होगा और document verification तथा admission 11 व 12 सितंबर 2026 को होगा। आप खुद जाकर,  तारीख bceceboard.bihar.gov.in पर एक बार खुद confirm कर लीजिए।

Private polytechnic का diploma सरकारी नौकरी में मान्य है?

बिलकुल मान्य है बस ध्यान यह रखना है कि संस्थान या कॉलेज, AICTE-मान्यता प्राप्त हो और आपने regular mode में पढ़ाई की हो। मतलब डिस्टेंस नहीं |

बिहार में private polytechnic की फीस कितनी है?

हर कॉलेज की फीस अलग है। एक documented उदाहरण Ganga Memorial College का है. जहाँ ₹45,000 से ₹55,000 प्रति वर्ष tuition (सत्र 2024-27) का मैं बता रहा हूँ,  Hostel और mess जोड़ने पर तीन साल का खर्च ₹3.5 लाख के आसपास बैठता है। तो इस अंदाज़ पर, आप, colleges के फीस अनुमाना लगा सकते है|

Private Polytechnic Colleges की सीटें इतनी खाली हैं तो क्या फीस पर मोलभाव हो सकता है?

Official fee structure तय होता है,लेकिन आप कॉलेज में जाकर, कॉलेज वालों से पता कर लीजिये वो क्या कहते है|

Conclusion

तो अंत में बात यही है कि मैंने Top 10 Bihar Private Polytechnic Colleges के लिस्ट बता दिए है, और आपको यह भी बताया है कि आपको Admission से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे form भरने से पहले AICTE approval, लिखित फीस और branch की student संख्या, ये सारी बातें,तो फैसला आपके ऊपर आपको इन Top 10 Bihar Private Polytechnic Colleges में से किस में Admission लेना है, वैसे एक और आर्टिकल मैंने लिखा हुआ है, Uttar Pradesh के 10 सबसे बेस्ट Private Polytechnic Colleges के ऊपर, आप उसको भी देख सकते है|  

Leave a Comment